एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कब होगा जारी, 31 दिसंबर से एग्जाम

UGC NET Admit Card 2025 kab aayega ugcnet.nta.ac.in: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट सिटी स्लिप जारी कर दी है और अब एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। जानें यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कब जारी होंगे।

Image

UGC NET Admit card 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

UGC NET Admit Card 2025 kab aayega ugcnet.nta.ac.in: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट सिटी स्लिप जारी कर दी है और अब एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि एनटीए की तरफ से अभी तक यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी करने की कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। परीक्षा की तारीखें व Subject-Wise Schedule के साथ साथ सिटी स्लिप को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 के बीच कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। 31 दिसंबर की परीक्षा के लिए 28 दिसंबर तक एडमिट कार्ड मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

यूजीसी नेट लिखित परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। जीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पत्र में दो खंड होंगे, दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा पत्र में 300 अंकों के 150 प्रश्न होंगे।

कैसे डाउनलोड करें UGC NET Admit Card?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज पर जरूरी जानकारी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप स्क्रीन पर आपको दिखेगी।
  • उम्मीदवार अपने शहर की अच्छे से जांच कर लें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।
अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा के लिए परीक्षा शहर इंटिमेशन स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने चेक करने में कोई दिक्कत आती है, तो वह NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या csirnet(@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article