एजुकेशन

UGC NET 2023: जारी होने जा रहा यूजीसी नेट एग्जाम का एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 10, 2023, 02:31 PM IST

UGC NET 2023, UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करने जा रहा है।

Image

UGC NET 2023 Admit Card

Photo : iStock

UGC NET 2023, UGC NET December Admit Card 2023 Date and Time: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET December 2022) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET 2023 Exam Date: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2023) का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड मे होगी। वहीं, यूजीसी नेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, एनटीए एडमिट कार्ड से पहले इंटिमेशन स्लिप अपलोड कर सकता है। जिसकी मदद से अभ्यर्थी परीक्षा शहर और तिथि चेक कर सकेंगे।

UGC NET 2023 Exam Pattern: 300 अंको के होंगे सवाल

यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षा में कुल 300 अंको के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। यूजीसी नेट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download NTA UGC NET December Admit Card 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट 2023 एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET 2023: कब मांगे गए आवेदन

इस साल यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए 29 दिसंबर से 23 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article