एजुकेशन

UGC NET 2023 जून रजिस्ट्रेशन लिंक ugcnet.nta.nic.in पर एक्टिव, यहां से करें आवेदन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 10, 2023, 11:58 PM IST

UGC NET 2023 जून रजिस्ट्रेशन लिंक अब एक्टिव हो गया है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें 31 मई 2023 तक अपने आवेदन करने होंगे। इसके अलावा यूजीसी नेट 2023 आवेदन लिंक और यहां पर दिए गए स्टेप्स को भी चेक किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in को लगातार चेक करते रहें।

Image

UGC NET जून 2023 रजिस्ट्रेशन

UGC NET 2023 Registration: यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, UGC NET 2023 जून रजिस्ट्रेशन लिंक अब एक्टिव हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए की ओर से 10 मई से यूजीसी नेट 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए यूजीसी नेट पात्रता परीक्षा और केंद्रीय और राज्य यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2023 एप्लिकेशन लिंक और नीचे आवेदन के स्टेप्स को चेक किया जा सकता है।

UGC NET 2023 जून सेशन परीक्षा डेट्स:

यूजीसी नेट जून परीक्षा 13 जून से 22 जून 2023 तक आयोजित हुई थी। इसके अलावा एनटीए 83 विषयों के लिए सीबीटी मोड में परीक्षा का आयोजन करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 31 मई, 2023 तक अप्लाई करना होगा। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यह जानने के लिए यहां पर स्टेप्स दिए गए हैं।

UGC NET 2023 रजिस्ट्रेशन: आवेदन कैसे करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर UGC NET 2023 जून एप्लीकेशन फॉर्म लिंक को क्लिक करें।

एक नया लॉग इन / रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा।

इसके बाद दिए क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर लॉग इन कर सकते हैं।

यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म को भरें।

विवरण जमा करें और पूछे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें।

आवेदन फीस के लिए भुगतान करके फॉर्म को जमा करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

UGC NET 2023 जून सेशन परीक्षा में 2 पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 में 100 अंकों के 50 प्रश्न होंगे और पेपर 2 में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। इसी के अनुसार परीक्षा में 300 अंकों के कुल 150 प्रश्न शामिल हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article