CUET PG Admission 2023: यूजीसी प्रमुख एम जगदीश कुमार ने बड़ा अपडेट जारी किया है, उन्होंने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से अगले शैक्षणिक सत्र से सीयूईटी-पीजी स्कोर को अपनाने का आग्रह किया। सीयूईटी-पीजी का मतलब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) से है, बता दें, अभी तक स्नातकोत्तर कोर्स के लिए सीयूईटी स्कोर को अपनाने का विकल्प था, लेकिन अब UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि जिस तरह से विश्वविद्यालयों ने ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए CUET स्कोर को मान्यता दी है, उसी तरह से पीजी कोर्स में भी एडमिशन के लिए CUET स्कोर को मान्यता दें।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए Common University Entrance Test Postgraduate (CUET-PG) PG परीक्षा 1 जून से 10 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। उसी के परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, इस बारे में UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने पहले सूचित किया था।
पिछले साल, Common University Entrance Test Postgraduate (CUET-PG) PG परीक्षा 1 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 26 सितंबर को घोषित किया गया था।
स्टूडेंट्स को होगा फायदा
बता दें सीयूईटी स्कोर से सबसे ज्यादा फायदा स्टूडेंट्स को होगा, क्योंकि अभी उन्हें अलग- अलग यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस टेस्ट देने पड़ते हैं, जो कि किसी सिरदर्द से कम नहीं है, ऐसे में कई बार टाइम मैनेज नहीं हो पाता तो कई बार एक ही दिन दो जगहों की परीक्षाएं लग जाती हैं, लेकिन Common University Entrance Test के माध्यम से ऐसा नहीं होगा। CUET-PG के आधार पर एंट्रेस मिलने से एक ही टेस्ट देना होगा। सिंगल टेस्ट के जरिए देश भर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स में प्रवेश पाना आसान हो जाएगा। रिपोर्ट के अनुसर, पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया मार्च 2023 से शुरू होने की उम्मीद है।
