एजुकेशन

UCO Bank Vacancy 2026 : यूको बैंक में आवेदन की आखिरी तारीख आज, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

UCO Bank recruitment 2026 : यूको बैंक के 173 पदों पर वेकेंसी की आज 2 फरवरी को आखिरी तारीख है। उम्मीदवारों के पास कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में इस भर्ती के लिए जल्दी आवेदन कर लें। इस लेख में जानिये UCO Bank की भर्ती के लिए आवेदन का तरीका...

Image

uco bank so recruitment 2026

UCO Bank Recruitment 2026 : बैंकिंग में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका है। यूको बैंक में स्पेशलिस्ट अफसर के 173 पदों पर वेकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 2 फरवरी को खत्म हो रहे हैं ऐसे में आज आवेदन की आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

किन-किन पदों पर निकली भर्ती ? UCO Bank Recruitment:

इस भर्ती के जरिये रिस्क ऑफिसर, क्रेडिट ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, लॉ ऑफिसर और अन्य तकनीकी पद भरे जाएंगे। बता दें किहर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा दोनों अलग-अलग रखे गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

यूको बैंक की भर्ती से जुड़ी जानकारी

पद का नाम- यूको बैंक में जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की भर्ती

कुल खाली पद- 173

आवेदन की आखिरी तारीख- 2 फरवरी 2026

आवेदन प्रक्रिया- ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट- uco.bank.in

कैसे करें यूको बैंक की भर्ती के लिए अप्लाई How to Apply for UCO Bank

उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन करना होगा। चलिये जानते हैं इस भर्ती के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं...

  • सबसे पहले यूको बैंक की वेबसाइट ucobank.com पर जाएं और फिर Careers सेक्शन में जाकर Recruitment टैब पर क्लिक करें।
  • अब Specialist Officers Recruitment 2026 के लिंक पर जाएं।
  • अब जरूरी जानकारी यहां दर्ज करें और फिर फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क को जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

बताते चलें कि इस भर्ती के लिये उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चुना जाएगा। परीक्षा में संबंधित सब्जेक्ट के ज्ञान के साथ-साथ रीजनिंग, अंग्रेजी और जनरल अवेयरनेस के सवाल पूछे जाएंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article