एजुकेशन

Uttarakhand Board Result 2026 Kab Aayega: अप्रैल में आ सकता है यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट! ubse.uk.gov.in से कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड

Uttarakhand Board 10th 12th Result Kab Aayega: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के महीने में जारी कर सकती है। परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसे आसान चरणों में डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

Uttarakhand Board Result 2026 Kab Aayega

UBSE Uttarakhand Board 10th 12th Result Kab Aayega: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा इसी महीने यानी अप्रैल में की जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस संबंध में बोर्ड ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी महीने रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने परीक्षा परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी यूके बोर्ड परीक्षा 2026?

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 20 मार्च के बीच किया गया था, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा को समाप्त हुए 13 दिन का समय हो गया है। अब छात्र सवाल कर रहे हैं कि UBSE 10, 12 Result 2026 kab Aayega?

यूके बोर्ड 2026 हाइलाइट्स

परीक्षा बोर्ड - उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन

यूके बोर्ड 10वीं परीक्षा - 23 फरवरी से 20 मार्च 2026

यूके बोर्ड 12वीं परीक्षा - 21 फरवरी से 20 मार्च 2026

परीक्षा की अवधि - 3 घंटे

परीक्षा का समय - सुबह 10 से दोपहर 1.15 बजे

वेबसाइट - ubse.uk.gov.in

कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट छात्र नीचे दी गई दोनों वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

ubse.uk.gov.in

uaresults.nic.in

कैसे करें यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डाउनलोड?

  • यूके बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'High School Examination Result 2026' (10वीं के लिए) या 'Intermediate Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र ऑनलाइन जारी मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

छात्रों को बता दें कि यह मार्कशीट केवल एक प्रोविजनल मार्कशीट के तौर पर काम करेगी। छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article