एजुकेशन

Maharashtra Board Result 2026: कब आएगा 10वीं-12वीं का परिणाम? mahresult.nic.in से ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे प्रोविजनल मार्कशीट

Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा देने वाला छात्रों का रिजल्ट अगले महीने तक जारी होने की संभावना की जा रही है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद mahresult.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Maharashtra Board Result 2026

Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा कक्षा 12वीं (HSC) और कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल हुए 31 लाख से अधिक छात्र अब अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्रों और उनके अभिभावकों का सवाल है कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा (Maharashtra 10th 12th Result Kab Aayega)।

कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2026?

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन इस साल 20 फरवरी से 18 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 11 मार्च के बीच किया गया था। परीक्षाएं राज्य के 5,111 से अधिक परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। दोनों बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद अब बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रैक्टिकल/वाइवा/इंटरनल परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 18 फरवरी तक किया गया था।

कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

एक बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

  • महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र mahresult.nic.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 'HSC RESULT 2026' और 'SSC Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर उम्मीदवार अपना रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

कब जारी हो सकता है रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। जबकि कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें यह एक संभावित जानकारी है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। एक बार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाए तो बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article