एजुकेशन

WBBSE 10th, 12th Results 2026 Kab Aayega: पश्चिम बंगाल 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट कब आएगा, wbresults.nic.in से कर पाएंगे प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड

WBBSE 10th, 12th Results 2026 Kab Aayega: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक हो गई है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बोर्ड की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

Image

WBBSE 10th, 12th Results 2026 Kab Aayega

West Bengal 10th, 12th Results 2026 Kab Aayega: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी से मार्च के बीच 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें लाखों छात्रों ने आवेदन किया था, जो परीक्षा में शामिल हुए थे। WBBSE बोर्ड परीक्षा का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। फिलहाल परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

कब हुई थी पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड परीक्षा

पश्चिम बंगाल 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में 9,71,340 से अधिक छात्र शामिल हुए थे। यह सभी इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कब हुई थी पश्चिम बंगाल 12वीं की बोर्ड परीक्षा

पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 12 से 27 फरवरी 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में सभी स्ट्रीम में 7.10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। जो 12वीं यानी WBBSE HS 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

क्या है पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स

पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि उन्हें हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। किसी भी विषय में इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र उस विषय में फेल माने जाएंगे। लेकिन उन्हें साल बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल बोर्ड का रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को wbchse.wb.gov.in, wbresults.nic.in पर क्लिक करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना है।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल है। ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से दी जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article