UBSE Uttarakhand Board 10th 12th (उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट) Result 2025 List of Websites: indiaresults.com, ubse uk gov in, uaresults nic in: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के नतीजे घोषित कर रहा है। इन रिजल्ट को उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा रहा है। वेबसाइट की सूची नीचे खबर में दी गई है।
इस साल, यूबीएसई ने 21 फरवरी से 11 मार्च, 2025 तक कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं।
मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए क्रेडिंशियल
इस साल उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा देने वाले यूबीएसई के छात्र रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या जैसे विवरणों का उपयोग करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट में विषयवार स्कोर के साथ-साथ अन्य आवश्यक विवरण शामिल होंगे।
Uttarakhand board of School Education List of Official Website
- ubse.uk.gov.in
- uaresults.nic.in
बता दें, ऑनलाइन स्कोरकार्ड अनंतिम होंगे, अब कुछ दिनों बाद बोर्ड द्वारा मूल हार्ड कॉपी स्कूलों को भेजी जाएगी। कक्षा 10 और 12 के छात्रों को मूल यूबीएसई बोर्ड मार्कशीट लेने के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा।
पिछले साल, यूबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे। पिछले साल, यूबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 94,768 छात्र उपस्थित हुए थे, और यूबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 1,16,379 छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षाएं राज्य भर में 1,228 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं।
इस साल उत्तराखंड 10वीं में एक लाख 13 हजार 241 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, इनमें एक लाख नौ हजार 966 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि इंटर 12वीं में एक लाख आठ हजार 981 पंजीकरण हुए थे, इनमें एक लाख छह हजार 454 ने परीक्षा दी।
