UK Board UBSE Uttarakhand 10th, 12th Result 2025 Declared on indiaresults.com, ubse uk gov in, uaresults.nic.in Toppers: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यानी 19 अप्रैल 2025 को सुबह ठीक 11 बजे कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर (UK Board 10th Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UK Board 12th Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व स्कूल कोड दर्ज करना होगा। इस बार यूबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थी। परीक्षा के लिए कुल करीब 2,23,403 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के 1,13,690 छात्र और 12वीं के कुल 1,09,713 छात्र शामिल थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Uttarakhand Board Topper List: हाईस्कूल में करन सिंह ने किया टॉप
बता दें इस बार उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में करन सिंह और इंटर में अनुष्का राणा ने टॉप किया है। कक्षा 10वीं का कुल पास 90.77% रहा है। जबकि 12वीं कक्षा में 83.23% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा राज्य के कुल 1,245 केंद्रों पर निर्धारित थी।
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2025: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट
- uaresults.nic.in
- ubse.uk.gov.in
UBSE Uttarakhand Board 10th 12th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UBSE UK Uttarakhand Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UBSE Uttarakhand Board 10th 12th Result 2025: Direct Link
Uttarakhand Board Result 2025: यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट कब मिलेगी। बता दें उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन नतीजे का ऐलान करने के एक सप्ताह के भीतर स्टूडेंट्स की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा देता है। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।
Uttarakhand Board Toppers Gift: टॉपर्स को देशभर में घूमने का मिलेगा मौका
इस वर्ष उत्तराखंड शिक्षा विभग की ओर से एक खास पहल की जा रहा है। परीक्षा में टॉप करने वाले शीर्ष 5 से 10 छात्रों शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा ताकि छात्र देश के विभिन्न हिस्सों का अनुभव प्राप्त कर सकें और यहां से कुछ खास सीख सकें।
