TS SSC Hall Ticket 2024, Telangana Board 10th Hall Ticket Released: तेलंगाना बोर्ड एसएससी की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्रों के लिए बड़ी (TS SSC Hall Ticket 2024) खबर है। सरकारी परीक्षा निदेशालय, तेलंगाना ने एसएससी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (TS SSC Hall Ticket 2024 Download)दिया है। परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Telangana Board SSC Hall Ticket: तेलंगाना बोर्ड एग्जाम डेट
तेलंगाना बोर्ड एसएससी की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए टीएस एसएससी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।TS Telangana Board 10th Hall Ticket 2024 Download
- सबसे पहले bse.telangana.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर TS Telangana Board SSC Hall Ticket 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- हॉल टिकट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
यदि आपके हॉल टिकट में नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत अपने संबंधित स्कूल में सूचित करें।
