एजुकेशन

TS Inter Admit Card 2023: जारी हुए TSBIE इंटर एडमिट कार्ड, tsbie.cgg.gov.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 14, 2023, 09:08 AM IST

TS Inter 1st 2nd Year Hall Tickets Released: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने आखिरकार उन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया जो बेसब्री से TSBIE इंटर हॉल टिकट 2023 की प्रतीक्षा कर रहे थे, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।

Image

टीएस इंटर प्रथम द्वितीय वर्ष हॉल टिकट

Photo : iStock

TS Inter Admit Card 2023: Telangana State Board of Intermediate Education ने आखिरकार TSBIE इंटर हॉल टिकट 2023 जारी कर दिया है। इन एडमिट कार्ड को tsbie.cgg.gov.in पर जारी किया गया है, बता दें, टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष दोनों के लिए हॉल टिकट जारी किए गए हैं। इन्हें डाउनलोड करने का तरीका यहां से देखा जा सकता है।

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने TSBIE इंटर हॉल टिकट 2023 जारी कर उन सभी छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया जो टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। TSBIE Hall Ticket 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने पिछले साल के हॉल टिकट या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

TS Inter Hall Ticket 2023 How to download TSBIE Inter Hall Ticket 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • TSBIE की आधिकारिक साइट tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर THEORY IPE 2023 Hall Tickets नाम के सेक्शन में देखें
  • यहां आपको First और Second ईयर के लिए हॉल टिकट डाउनडोड करने के लिए विकल्प मिलेगा।
  • इन पर क्लिक करते ही TS Inter Hall Ticket डाउनलोड लिंक वाला पेज आ जाएगा।

TS Inter Exam 2023 कब?

TS Inter 1st year की परीक्षा 15 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि 3 अप्रैल, 2023 तक यह परीक्षा चलेगी।

TS Inter 2nd year की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।

TS Inter Exam 2023 एक पाली में होंगे

TS Inter 2023 Exam का आयोजन एकल पाली में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article