एजुकेशन

TS ICET Result 2023, icet.tsche.ac.in: कल जारी होंगे टीएस आईसीईटी के परिणाम, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 19, 2023, 03:40 PM IST

TS ICET Result 2023, icet.tsche.ac.in: तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट कल यानी 20 जून को जारी होने की संभावना है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

TS ICET Result 2023: कल जारी होंगे टीएस आईसीईटी के परिणाम

TS ICET Result 2023, icet.tsche.ac.in: टीएस आईसीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट कल यानी 20 जून को जारी होने की(TS ICET Result 2023) संभावना है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक (TS ICET Result) कर सकेंगे। बता दें काकतीय विश्वविद्यालय वारंगल द्वारा टीएस आईसीईटी की प्रोविजनल आंसर की 5 जून को जारी की गई थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 8 जून 2023 तक का समय दिया गया था।

वहीं अब परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

TS ICET Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट

  • icet.tsche.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर TS ICET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • पास कैंडिडेट्स की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित होता है, तो सफल माने जाएंगे।

TS ICET Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

काकतीय विश्वविद्यालय वारंगल द्वारा टीएस आईसीईटी की परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में एमबीए व एमसीए के लिए दाखिला लेने के पात्र माने जाते हैं।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article