एजुकेशन

Tripura Board TBSE 10th 12th Result 2023: आज जारी होने जा रहा त्रिपुरा बोर्ड रिजल्ट, वेबसाइट पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 5, 2023, 12:42 PM IST

Tripura Board TBSE 10th 12th Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in और tbse.tripura.gov.in पर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

TBSE 10th 12th Result 2023

Photo : iStock

Tripura Board TBSE 10th 12th Result 2023, TBSE Madhyamik and HS Result 2023 Today: त्रिपुरा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 5 जून को जारी किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in और tbse.tripura.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Tripura Board 10th 12th Result 2023: कब हुई त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा

त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 18 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 15 मार्च से 19 अप्रैल तक हुई थी। इस साल परीक्षा में लगभग 70 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है।

TBSE 10th 12th Result 2023: आज दोपहर जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो त्रिपुरा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 12 बजे के आसपास जारी किया जा सकता है। त्रिपुरा बोर्ड की ओरिजनल मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को कुछ दिन इंतजार करना होगा। हालांकि, प्रोविजनल मार्कशीट वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड की जा सकती है।

How to download Tripura Board TBSE 10th 12th Marksheet 2023

  • त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Tripura Board TBSE Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

त्रिपुरा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित करने के बाद ही जारी करेगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article