एजुकेशन

GK Quiz: भारत में कुल कितने सिटी पैलेस हैं, जानें जयपुर वाले सिटी पैलेस का मालिक कौन?

Trending GK Question How many city palace are in India Know who owns City Palace Jaipur: क्या आप जानते हैं कि देश में कुल कितने सिटी पैलेस हैं और जयपुर सिटी पैलेस का मालिक कौन है? अगर नहीं तो आज जान लें। यह सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिया जाता है। आज इन सवालों के जवाब जरूर जान लें।

Image

Who Owns City Palace Jaipur: जयपुर वाले सिटी पैलेस का मालिक कौन? (Image: Canva)

Trending GK Question How many city palace are in India Know who owns City Palace Jaipur: जब आप जयपुर या उदयपुर जाते हैं तो वहां स्थित सिटी पैलेस को देखने की चाहत मन में जरूर रहती है। दोनों ही शहरों के सिटी पैलेस बेहद सुंदर और वास्तुकला के अद्भुत नमूने हैं। सिटी पैलेस राजस्थान की शान और राजसी विरासत का भव्य प्रतीक हैं। यहां संरक्षित संग्रहालय में शाही वस्त्र, हथियार और कलाकृतियां देखी जा सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुल कितने सिटी पैलेस हैं और जयपुर सिटी पैलेस का मालिक कौन है? अगर नहीं तो आज जान लें। यह सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिया जाता है।

भारत में 'सिटी पैलेस' नाम के कई महल हैं। मुख्य रूप से उदयपुर, जयपुर, मैसूर, और हैदराबाद जैसे शहरों में कई प्रसिद्ध "सिटी पैलेस" हैं।जयपुर का सिटी पैलेस जयपुर राज्य के शासकों का शाही निवास और पूर्व प्रशासनिक मुख्यालय है। यह राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक तथा पर्यटन स्थलों में से एक है।

सिटी पैलेस, जयपुर (Image: Canva)

सिटी पैलेस, जयपुर (Image: Canva)

जयपुर सिटी पैलेस

सिटी पैलेस, जयपुर का निर्माण 18वीं शताब्दी में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था। यह महल राजपूत, मुगल और यूरोपीय स्थापत्य शैली का अद्भुत संगम है। सिटी पैलेस परिसर में चंद्र महल, मुबारक महल, दीवान-ए-खास और दीवान-ए-आम जैसे ऐतिहासिक भवन स्थित हैं। यह महल आज भी जयपुर के राजपरिवार का निवास है और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।

जयपुर सिटी पैलेस (Image: Canva)

जयपुर सिटी पैलेस (Image: Canva)

सिटी पैलेस जयपुर किसने बनवाया

जयपुर सिटी पैलेस परिसर का निर्माण जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था। यहां पर्यटकों के लिए अच्छी तरह से संरक्षित राजपूत हथियार और शाही पोशाकें प्रदर्शित हैं।

जयपुर का सिटी पैलेस (Image: Canva)

जयपुर का सिटी पैलेस (Image: Canva)

जयपुर सिटी पैलेस का मालिक जयपुर का शाही परिवार है और इसके वर्तमान प्रमुख महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह (Sawai Padmanabh Singh) हैं, जो महल के एक हिस्से में रहते हैं, जबकि दूसरा हिस्सा पर्यटकों के लिए खुला है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) राज परिवार की संपत्तियों और ट्रस्ट का प्रबंधन करती हैं। वही इस महल की संरक्षक हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article