TRE 4 Teacher Recruitment 2025: बिहार में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार में जल्द ही चौथे चरण की शिक्षक भर्ती होने जा रही है। हाल ही में पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि टीआरई 4 के लिए 15 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक बीपीएससी को वैकेंसी भेज दिया जाएगा। इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि साल 2005 में बिहार का कुल शिक्षा बजट 4000 करोड़ से कुछ अधिक था, वहीं आज शिक्षा विभाग का बजट 70000 करोड़ है। 2005 में बिहार में डेढ़ लाख शिक्षक थे, आज बिहार में बीएससी के माध्यम से 227000 और पंचायती राज विभाग से ढाई लाख शिक्षकों की बहाली हुई है।
उन्होंने बताया कि टी आर ए 4 के लिए 15 से 20 जनवरी 2026 तक रोस्टेड क्लीयरेंस कर दिया गया है। बीपीएससी को अधिसूचना बहाली के लिए भेज दिया जाएगा। साढ़े 5 हजार अनुकंपा पर बहाली भी शिक्षा विभाग करने जा रहा हूं।
जर्जर बिल्डिंग की होगी मरम्मत
शिक्षा मंत्री ने माना बिहार में कई स्कूलों के भवन कुछ जर्जर है, जिसे इस साल तक ठीक कर लिया जाएगा। ड्यूटी के दौरान शिक्षक द्वारा रील बनाने के मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा अगर शिक्षक गलत करेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी।
साढ़े 5 हजार लाइब्रेरियन के पदों पर होगी भर्ती
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार लाइब्रेरियन के करीब साढ़े 5 हजार पदों प भर्ती की तैयारी में है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होत ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि 97 लाख छात्रों के लिए भोजन की व्यव्स्था की गई है। रसोइयों का मानदेय मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले दोगुना कर दिया था।
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के प्रोफेसर बनने के मामले पर विभाग द्वारा रोक लगाई जाने पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा इस मामले की अभी जांच की जा रही है कुछ नियुक्ति करने वाले आयोग मंत्री अशोक चौधरी के नियुक्ति को लेकर मामले की जांच कर रही है।
स्कूल भवन की कमी होगी दूर
शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार के कई जिले में भवन की कमी है, जिसके कारण कक्षाएं दूसरी जगह संचालित की जा रही हैं। इस कमी को भी हम अगले 6 महीने मे ठीक करेंगे।
