एजुकेशन

TN Board Class 11th Result 2024 Declared: जारी हुआ तमिलनाडु बोर्ड 11वीं का रिजल्ट, tnresults.nic.in पर करें चेक

TN Board HSE+1 Result 2024 Declared: सरकारी परीक्षा निदेशालय तमिलनाडु (TNDGE) की ओर से तमिलनाडु बोर्ड 11वीं यानी TN Board HSE+1 Result 2024 जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

TN HSE +1 Result जारी

Photo : Times Now Digital

TN Board HSE+1 Result 2024 Declared: तमिलनाडु बोर्ड 11वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सरकारी परीक्षा निदेशालय तमिलनाडु (TNDGE) की ओर से प्लस वन यानी TN Board HSE+1 Result 2024 जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। इस साल का रिजल्ट पिछले कुछ सालों से बेहतर देखा गया है। इस बार 91.17 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

TN Board HSE+1 Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "HSE+1 परिणाम 2024" विकल्प देखें और उस पर क्लिक करें।
  • दिए गए फील्ड में अपनी जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज करें।
  • आगे बढ़ने के लिए 'मार्क्स प्राप्त करें' या 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • 2024 के लिए टीएन एचएसई +1 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
TN Board Class 11th HSE+1 Result 2024 Direct Link यहां डायरेक्ट करें चेक।

कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

साल 2023 में तमिलनाडु बोर्ड 11वीं में कुल 90.93 फीसदी लड़कियां और लड़के पास हुए थे। वहीं साल 2022 में 11वीं का रिजल्ट कुल 90.07 फीसदी दर्ज किया गया था। इस पिछले साल के मुकाबले अच्छा रिजल्ट हुआ है। इस साल कुल 91.17% स्टूडेंट्स कक्षा 11वीं में पास हुए हैं।

TN Board 11th Result 2024 on Digilocker

तमिलनाडु बोर्ड 11वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in के अलावा Digilocker पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article