एजुकेशन

TET 2026: देश के लाखों शिक्षकों को लगा झटका ! टीचर भर्ती और प्रमोशन में टीईटी से नहीं मिलेगी अब छूट, जानें नया नियम

TET 2026: शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में बताया कि सेवारत शिक्षक तब तक प्रमोशन नहीं ले सकेंगे जब तक कि वे टीईटी पास नहीं कर ले। उन्होंने ये भी बताया कि जिन शिक्षकों की नौकरी पांच साल बची है, वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक से लेकर दो साल के अंदर-अंदर टीईटी पास कर लें।

Image

TET 2026 teacher recruitm

TET for teaching and Promotion : शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि शिक्षकों की भर्ती और सेवरत शिक्षकों की प्रमोशन के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य है। साथ ही सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है, जो इसमें छूट दे सके। शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में बताया कि सेवारत शिक्षक तब तक प्रमोशन नहीं ले सकेंगे जब तक कि वे टीईटी पास नहीं कर ले। उन्होंने ये भी बताया कि जिन शिक्षकों की नौकरी पांच साल बची है, वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक से लेकर दो साल के अंदर-अंदर टीईटी पास कर लें।

सांसद में सरकार ने दोहराया कि आरटीई एक्ट 2009 की धारा 23 के तहत एनसीटीई ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक शिक्षक के रूप में नियुक्त को लेकर पात्र होने के लिए न्यूनतम सीमा तय की है।

क्या बोले राज्य मंत्री ?

जयंत चौधरी ने ये भी कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले भर्ती किए गए सेवारत शिक्षकों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए व्यवस्था दी है कि जिन सिक्षकों की सेवा 5 साल से ज्यादा बची है, वे सेवा में बने रहने के लिए फैसले की तारीख से दो साल के अंदर टीईटी पास कर सकते हैं।

शिक्षकों को लगा तगड़ा झटका

सरकार के इस रुख ने उन शिक्षकों को तगड़ा झटका दिया है, जो बगैर टीईटी राहत की उम्मीद में थे। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, एमपी और राजस्थान समेत देश के अलग-अलग राज्यों के ऐसे लाखों शिक्षक हैं, जो बगैर टीईटी पास किये स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। अब इन शिक्षकों को 2 साल में टीईटी पास करना होगा या फिर इस्तीफा देना होगा। या फिर उन्हें जबरन रिटायर कर दिया जाएगा। इस फैसले से छूट सिर्फ उन्हें मिलेगी,जिनकी 5 साल नौकरी बची है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article