एजुकेशन

TA Army Rally Recruitment : युवाओं को मिलेगा देशसेवा का मौका, लुधियाना में निकली प्रादेशिक सेना की भर्ती, जानें आवेदन का तरीका

Territorial Army Recruitment : देशसेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए भर्ती का सुनहरा मौका आया है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार प्रादेशिक सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Image

Territorial army rally recruitment (PS-iStock)

Territorial Army Recruitment: प्रादेशिक सेना पश्चिमी कमान ने 17 नवंबर से 30 नवंबर तक लुधियाना में भर्ती रैली की घोषणा की है। भर्ती का ये मौका पंजाब (पठानकोट और एसएएस नगर को छोड़कर), हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, लेह, चंडीगढ़ और दिल्ली के निवासियों के लिए खुला है। भर्ती प्रक्रिया में योग्यता के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ ही कैंडिडेट्स चुने जाएंगे। इसमें किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: TA Recruitment Rally

भर्ती की तारीख 17 से लेकर 30 नवंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। इसमें फिजिकल टेस्ट और रिटन टेस्ट शामिल होंगे। प्रादेशिक सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश की सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये भर्ती एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए प्रादेशिक सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

कैसे करें आवेदन ? How to Apply TA Recruitment

  • सबसे पहले https://territorialarmy.in/ पर आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें। Territorial Army की Important Downloads/Notifications में रैली नोटिफिकेशन के निर्देश को अच्ची तरह से पढ़ें। यहां पर आवेदन फॉर्म, डॉक्युमेंट लिस्ट और रिपोर्टिंग का समय होता है।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स कलेक्ट करें। जिसमें पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट और एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स शामिल हैं। निवासी और डोमिसाइल प्रमाणपत्र भी तैयार रखें। पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगी जा सकती है।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply/recruitment लिंक पर क्लिक करें और फिर जरूरी फील्ड भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और फिर बताए गए अनुसार प्रिंट साथ लेकर रखें।
  • नोटिफिकेशन जरूर चेक करें कि किसी भी पोस्ट के लिए फीस है या फिर नहीं। अगर मांगी गई हो तो फिर इसका भुगतान ऑनलाइन ही करें और रसीद अपने पास संभाल कर रख लें। एप्लीकेशन का प्रिंट आउट और डॉक्यूमेंट्स सेट तैयार करें।
  • भरने के बाद आवेदन का प्रिंट निकालें और सभी ओरिजनल और फोटोकॉपी के साथ दो-तीन पासपोर्ट साइज फोटो एक फोल्डर में रख लें।
  • रैली रिपोर्टिंग का समय और स्थान देख लें। नोटिफिकेश में जो रिपोर्टिंग टाइम बताया गया है, उस हिसाब से पहुंचना बेहद जरूरी है।

किन पदों पर होगी भर्ती? TA Recruitment Rally 2025 Apply

बताते चलें कि इस रैली में सैनिक 716, क्लर्क-02, शेफ कम्युनिटी-06, ईआर-02, आर्टिसन मेटलर्जी-01, हाउस कीपर-01, टेलर-02 और मेस कीपर-01 पद उपलब्ध होंगे। इस भर्ती को पूरी तरह से पारदर्शी रखने की कोशिश की गई है और साथ ही उम्मीदवारों को किसी भी तरह के दलाल या फिर एजेंट से दूर रहने की सलाह दी गई है। रैली में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

क्या होती है प्रादेशिक सेना या टेरिटोरियल आर्मी? What is territorial Army

इस आर्मी में वे लोग शामिल होते हैं, जो सामान्य जीवन में अपनी नौकरी या फिर कोई बिजनेस करते हैं मगर आपात स्थिति या फिर जरूरत पड़ने पर सेना में अपनी सेवाएं देते हैं। एक तरह से ये सेना का पार्ट टाइम डिफेंस फोर्स जैसा सिस्टम होता है। इस तरह की आर्मी में जाने के लिए आवेदक की उम्र 18 से लेकर 42 साल तक की होनी चाहिए, जो कि अलग-अलग पदों पर निर्भर करती है। साथ ही उसे 10वीं या फिर 12वीं पास होना चाहिए।

End of Article