
Teacher's Day 2023
10 Important Facts on Teacher's Day 2023
- भारत में गुरुकुल परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। गुरु को माता-पिता से भी ऊपर रखा गया है।
- विश्व के कई देशों में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। हालांकि, भारत हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाता है।
- भारत में शिक्षक दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर मनाया जाता है।
- भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुतानी गांव के एक गरीब परिवार में हुआ था।
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति के अलावा एक बेहतरीन शिक्षक भी थे।
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न से भी नवाजा गया था और 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।
- भारत में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत 5 सितंबर 1962 से हुई थी। यह खास दिन शिक्षक को सम्मानित और आभार व्यक्त करने के लिए होता है।
- साल 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जब राष्ट्रपति का पद संभाला था तब उनके कुछ छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की बात कही थी।
- इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे जन्मदिन को अलग से मनाने से बेहतर है कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए।
- हर साल शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
