Teacher's Day Speech, Quotes, History in Hindi 2023: भारत में हर साल की तरह इस साल भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) की जयंती भी है। दरअसल, डॉ राधाकृष्णन चाहते थे कि उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। तभी से हर साल 5 सितंबर को बड़े धूमधाम से शिक्षक दिवस (
Teacher's Day Speech in Hindi: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
भारत में शिक्षक दिवस डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती यानी 5 सितंबर को मनाया जाता है। डॉ राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति के अलावा एक बेहतरीन शिक्षक भी थे। वह आंध्र विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति का पद भी संभाल चुके हैं। अपने जीवन काल में उन्होंने न केवल भारतीय शिक्षा व्यवस्था के लिए काम किया बल्कि वह युवाओं को भी हमेशा प्रेरित करते रहे। साल 1954 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। यही नहीं, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।
Teacher's Day Quotes in Hindi 2023: शिक्षक दिवस पर हिंदी कोट्स व शायरी
1. अक्षर-अक्षर हमें सिखाते
शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से
जीवन जीना हमें सिखाते!
Happy Teachers Day!
2. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
3. दिया ज्ञान का भंडार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें
हैं आभारी उन गुरुओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं !

Teacher's Day Quotes 2023
4. मिट्टी से जिसने सोना बनाया,
जिन्दगी को सही तरीके से जीना सिखाया।
प्रमाण हे ऐसे गुरु को जिसने हमें,
लक्ष्य को पाने का मार्ग दिखाया।
हैपी टीचर्स डे
5. माता गुरु हैं, पिता भी गुरु हैं
विद्यालय के अध्यापक भी गुरु है
जिससे भी कुछ सिखा है हमने
हमारे लिए हर वो शख्स गुरु हैं!
Happy Teacher Day!

Teacher's Day Quotes 2023
Teacher's Day Hindi Speech 2023: इन बातों का रखें खास ध्यान
टीचर्स डे 2023 पर हिंदी भाषण की शुरुआत किसी दमदार शायरी या कविता से करें। इससे श्रोताओं का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा। फिर तैयार किए गए भाषण को बेझिझक लोगों के सामने पेश करें। ध्यान रहे कि स्पीच रटी हुई नहीं लगनी चाहिए। अगर गलती हो जाए तो हड़बड़ाए नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। अपनी बात लोगों की आंखों में देख कर साफ और सरल शब्दों में कहें।
