एजुकेशन

Tamil Nadu SSLC Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वी-11वीं का रिजल्ट जारी, tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in से मिलेगी मार्कशीट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2026, 09:49 AM IST

Tamil Nadu SSLC Result 2026 out download marksheet: तमिलनाडु बोर्ड ने SSLC और HSC +1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Tamil Nadu SSLC Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड रिजल्ट

Tamil Nadu SSLC Result 2026 out download marksheet: तमिलनाडु बोर्ड ने SSLC और HSC +1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। छात्र अब तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge.tn.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करें।

वहीं, जिन छात्रों को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं है, उनके लिए रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा सप्लीमेंट्री परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी आने वाले दिनों में जारी की जा सकती है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही अब छात्रों और अभिभावकों की नजर अगले एडमिशन प्रोसेस पर टिक गई है।

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई छात्र और अभिभावक सुबह से ही परिणाम का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने कहा है कि छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थायी होगी, जबकि मूल अंकपत्र बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त किए जा सकेंगे।

छात्रों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। अगर किसी छात्र को अंक, नाम या अन्य जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है तो वह तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकता है।

इस साल भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बोर्ड की ओर से जल्द ही पास प्रतिशत और टॉपर्स से जुड़े आंकड़े भी जारी किए जा सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया है ताकि छात्रों को समय पर रिजल्ट मिल सके।

End of Article