एजुकेशन

tn results nic in, TN Board 11th Result 2024: आज 9:30 बजे जारी होगा तमिलनाडु बोर्ड 11वीं का रिजल्ट, केवल इस वेबसाइट से कर सकेंगे चेक

TN Tamil Nadu Board HSE +1 Result 2024 Date and Time: तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 11वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 14 मई को ठीक 9:30 बजे जारी किया जाएगा। तमिलनाडु बोर्ड के छात्र आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in से अपना बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

Tamil Nadu TN HSE 11th Result 2024

TN +1 11th Result 2024, TN Tamil Nadu Board HSE +1 Result 2024 Date and Time: तमिल बोर्ड 11वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एजुकेशन की ओर से कक्षा 11वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 9:30 (TN Board HSE +1 Result 2024 Date) पर जारी कर दिया जाएगा। टीएन एचएसई प्लस 1 रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां भी टीएन 11वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

TN +1 11th Result 2024 Date: मार्कशीट में होगी ये डिटेल्स

इस साल तमिलनाडु टीएन बोर्ड की ओर से कक्षा 11वीं परीक्षा का आयोजन 4 मार्च से 25 मार्च तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एचएसई प्लस 1 की परीक्षा में लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। टीएन 11वीं मार्कशीट में स्टूडेंट्स अपना नाम, स्कूल का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, डिवीजन और रिजल्ट स्टेट्स चेक कर सकेंगे।

How to download Tamil Nadu HSE (+1) Result 2024

  • तमिल नाडु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 11वीं रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके समाने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजरल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Tamil Nadu Board HSE +1 Result 2024: पास प्रतिशत होगा जारी

साल 2023 में टीएन बोर्ड 11वीं या टीएन एचएसई प्लस 1 का कुल पास प्रतिशत 90.93 फीसदी दर्ज किया गया था। बीते साल तमिल बोर्ड 11वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.36 फीसदी और लड़कों का 86.99 फीसदी दर्ज किया गया था। इस साल भी टीएन बोर्ड 11वीं रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत जारी किया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article