एजुकेशन

SSC Notice: एसएससी 19 जून को फिर से खोलेगा ओटीआर सुधार विंडो, देखें आधिकारिक नोटिस

SSC Notice OTR: एसएससी ने सूचित किया है कि वो 19 जून, 2025 से मौजूदा ओटीआर विवरणों को सही/ संशोधित करने के लिए विंडो को फिर से खोलेगा। लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार ssc.gov.in पर अपने ओटीआर विवरणों में सुधार कर सकेंगे।

Image

एसएससी ओटीआर सुधार विंडो

SSC Notice OTR: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी द्वारा सूचित किया है कि आयोग 19 जून, 2025 से मौजूदा ओटीआर विवरणों को सही/ संशोधित करने के लिए विंडो को फिर से खोलेगा। लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने ओटीआर विवरणों में सुधार कर सकेंगे। बता दें, ऐसा छात्रों के अनुरोध पर कदम लिया गया है।

सुधार या संशोधन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 है।

आयोग ने यह भी कहा कि "ओटीआर प्रविष्टियों को संपादित करने की अनुमति केवल वास्तविक उद्देश्य के लिए है और यदि यह उचित औचित्य के बिना किया जाता है, तो ऐसे कृत्यों को संदिग्ध गतिविधि के रूप में देखा जाएगा और उम्मीदवार द्वारा आयोग को गुमराह करने का प्रयास माना जाएगा, जिसके लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

आधिकारिक नोटिस कैसे देखें?

  • ssc.gov.in पर जाएं।
  • Notice Board के नीचे देखें और इस टेक्स्ट पर क्लिक करें
  • Clarification regarding modifications of details in the OTR (One Time Registration) form
  • या इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें
SSC Official Notice

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह कदम विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी की स्थिति और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित ओटीआर विवरणों को संशोधित करने में असमर्थता के बारे में उम्मीदवारों के कई अनुरोधों के बाद उठाया गया है।

SSC 2025: OTR विवरण में सुधार कैसे करें

उम्मीदवार OTR विवरण में सुधार करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर, उम्मीदवार लॉगिन सेक्शन पर जाएं।
  • OTR संपादन अनुभाग पर जाएं और आवश्यक सुधार करें।
  • परिवर्तनों की समीक्षा करें और सबमिट करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें, और प्रिंटआउट रख लें।

आयोग विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2025, संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025 और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article