एजुकेशन

SSC Stenographer Result 2024: घोषित हुए एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा के परिणाम, ssc.gov.in पर ऐसे करें चेक

SSC Stenographer Result 2024 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने आज ग्रेड सी और डी पदों के लिए स्टेनोग्राफर का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 10 और 11 दिसंबर को परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं।

Image

एसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम 2024 घोषित

SSC Stenographer Result 2024 Declared: कर्मचारी चयन आयोग ने आज 5 मार्च (SSC Stenographer Result 2024 Date) की शाम ग्रेड सी और डी पदों के लिए स्टेनोग्राफर का परिणाम घोषित (SSC Stenographer Result 2024 OUT) कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 10 और 11 दिसंबर को परीक्षा दी थी, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (SSC Stenographer Result 2024 Website) ssc.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं, साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी देख सकते हैं।

बता दें, एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा में कुल 35955 छात्र पास हुए, इनमें से 9345 ग्रेड सी और 26610 ग्रेड डी के लिए हैं।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 2,006 रिक्तियों को भरना है। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं: कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी), कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन।

रिजल्ट घोषणा का आधिकारिक पीडीएफ कैसे देखें

सबसे पहले ssc.gov.in/ पर जाएं।

होम पेज पर Notice Board के नीचे देखें -

अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें - Stenographer Grade 'C' & 'D' Examination, 2024 - Declaration of Result of Computer Based Examination to call candidates for appearing in Skill Test in Stenography.

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में है, उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा

एसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम 2024 कैसे देखें?

उम्मीदवार स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा परिणाम देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करेंं:

चरण 1: SSC Stenographer Result 2024 Website ssc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर Quick Links के नीचे देखें

चरण 3: Result पर क्लिक करें, और ग्रुप सी व डी परीक्षा के अनुसार निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें:-

  • Stenographers Grade 'C' & 'D' Examination, 2024 - List of the Candidates qualified in Computer Based Examination for appearing in Skill Test in Stenography for the Post of Stenographer Grade 'C'
or
  • Stenographers Grade 'C' & 'D' Examination, 2024 - List of the Candidates qualified in Computer Based Examination for appearing in Skill Test in Stenography for the Post of Stenographer Grade 'D'

डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें:-

ये सीबीटी टेस्ट के परिणाम हैं, इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में भाग लेना होगा, यह आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों या निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article