SSC MTS Result 2022: एसएससी एमटीएस टियर 1 का रिजल्ट कब होगा जारी? इतनी हो सकती है कटऑफ
SSC MTS Result 2022: एसएससी एमटीएस टियर 1 का रिजल्ट कब होगा जारी? इतनी हो सकती है कटऑफ
बता दें परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम था। यहां 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 1 घंटे 30 मिनट की अवधि दी गई थी। यहां निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के 0.25 मार्क्स काटे गए हैं। एमटीएस टियर 1 की परीक्षा के संभावित कटऑफ की बात करें तो, परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों क 85 से 90 मार्क्स चाहिए होंगे, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) के लिए 80 से 85 मार्क्स, ओबीसी (OBC) के लिए 75-80, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 70 से 75 और अनुसूचित जनजाति के लिए 65 से 70 मार्क्स निर्धारित किया जाएगा। हालांकि इसमें बदलाव भी हो सकता है।
टियर 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए टियर 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। टियर 2 डिस्क्रिप्टिव होगी, इसके तहत अभ्यर्थियों के तहत अभ्यर्थियों के भाषा व कुशलता को परखा जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें, रिजल्ट जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
