एजुकेशन

SSC MTS Result 2021: जारी हुआ एसएससी एमटीएस और हवलदार एग्जाम का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 14, 2023, 10:16 AM IST

SSC MTS Result 2021: एसएससी एमटीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार एग्जाम का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है।

Image

SSC MTS Result 2021

Photo : iStock

SSC MTS, Havaldar Result 2021, SSC MTS and Havaldar PET, PST Result 2021 Declared: एसएससी एमटीएस रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC MTS Exam 2021 Date: कब हुई परीक्षा

एसएससी एमटीएस और हवलदार (SSC MTS and Havaldar Exam 2021) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2022 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। जिसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 14 नवंबर से 9 दिसंबर 2022 तक फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। आयोग ने आज इस फिजिकल टेस्ट के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी कर दिए गए हैं।

SSC MTS, Havaldar Result 2021: इतने अभ्यर्थी सफल

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, फिजिकल टेस्ट में कुल 26244 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, एमटीएस के लिए 14039 और हवलदार के लिए 12185 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

How to download SSC MTS and Havaldar PET, PST Result 2021

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
  • फिर होम पेज पर एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
SSC MTS, Havaldar Result 2021 Notice - Direct Link

SSC MTS Recruitment 2021: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 और हवलदार के 3603 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article