SSC MTS Mock Test 2023 Download: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा, एसएससी एमटीएस 2023 के लिए मॉक टेस्ट लिंक को सक्रिय कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो खुद को रजिस्टर करवा चुके हैं और एमटीएस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, अब लिंक की जांच कर सकते हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मॉक टेस्ट छात्रों को परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए हैं। एसएससी की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, 'कृपया मल्टी-टास्किंग नॉन-टेक्निकल स्टाफ और हवलदार [सीबीआईसी और सीबीएन] परीक्षा 2022 के लिए नीचे दिए गए मॉक लिंक को देखें, जो अंग्रेजी और हिंदी के अलावा कई (13) क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होने जा रहा है।'
एसएससी ने अधिसूचना में उल्लेख किया है कि यदि किसी उम्मीदवार ने एसएससी एमटीएस 2023 आवेदन पत्र में एक क्षेत्रीय भाषा का चयन किया है, तो वे हिंदी और अंग्रेजी के अलावा चुनी हुई क्षेत्रीय भाषा में प्रश्न देखेंगे। एसएससी ने कहा, 'अगर किसी उम्मीदवार ने कोई क्षेत्रीय भाषा नहीं चुनी है, तो उसके प्रश्न केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में दिखाई देंगे।'
SSC MTS, Havaldar Exam 2022: एसएससी मॉक टेस्ट का हिस्सा बनने के स्टेप्स
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।इसके बाद होम पेज पर एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा 2022 सूचना को क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
यहां से एसएससी मॉक टेस्ट लिंक को क्लिक करें।
एसएससी का जरूरी विवरण दर्ज करने के बाद टेस्ट शुरू हो जाएगा।
एसएससी टेस्ट खत्म होने के बाद सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा (मल्टीटास्किंग स्टाफ) कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से हवलदार, दफ्तरी, जमादार, माली आदि जैसे कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित हो रही है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
