एजुकेशन

SSC MTS एग्जाम की तारीख बदली, जानें एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड से जुड़ी हर डीटेल

ssc mts exam 2025 Exam: एससी ने एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के एग्जाम तय तारीखों में नहीं कराए गए। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों ने एग्जाम के लिए आवेदन दिया था, वे इसकी तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानें एग्जाम की अगली तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी ये बातें...

Image

SSC MTS 2025 Exam

SSC MTS Exam 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एसएससी (Staff Selection Commission) की तरफ से खुशखबरी है। मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के पदों पर बंपर भर्ती निकली हैं। इन भर्तियों से कुल 6810 पद भरे जाने हैं। वहीं हवलदार के भी 1211 पद इसमें शामिल हैं।इससे पहले परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2025 से लेकर 24 अक्तूबर 2025 तक होना था मगर किसी वजह से ये तय समय पर नहीं हो सका। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन दिया था, वे इसकी नई तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एग्जाम अक्टूबर या फिर नवंबर 2025 को करवाए जा सकते हैं। एग्जाम से जुड़ी हर डीटेल जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी।

कुल कितनी वेकेंसी

एग्जाम की तिथि घोषित होने के एक हफ्ते के पहले सिटी स्लिप और एग्जाम से 2-4 दिन पहले ही एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमें उम्मीदवारों के लिए हर जरूरी डीटेल्स मौजूद होंगी। एसएससी एमटीएस के लिए कुल पोस्टों की संख्या 8021 है। इसमें एमटीएस के लिए 6810 वेकेंसियां हैं और हवलदार के लिए 1211 वेकेंसी हैं। एमटीएस की इन पोस्टों पर अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं।
  • अब SSC MTS/ Hawaldar Exam 2025 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालें।
  • आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखने लगेगा।
  • इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट अपने पास रख लें।
बहुत से उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। ऐसे में जल्द ही आयोग द्वारा परीक्षा की नई तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएंगी।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article