SSC MTS Exam 2023, SSC MTS and Havaldar Application Extended: एसएससी एमटीएस परीक्षा पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार (SSC MTS and Havaldar Recruitment2 2023) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य अभ्यर्थी एसएससी एमटीएस एग्जाम 2023 (SSC MTS Exam 2023) के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 24 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 17 फरवरी निर्धारित की गई थी।
SSC MTS Exam 2023: इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के 11994 और हवलदार के 529 पद सहित कुल 12523 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंको के 100 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
SSC MTS Exam 2023 Application: कौन कर सकेगा आवेदन
एमटीएस और हवलदार पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
SSC MTS Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइ पर 24 फरवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
