SSC MTS Exam 2023 Notification Released: कर्मचारी चयन आयोग ने बड़ा अपडेट जारी कर उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया, जो लंबे समय से एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा के लिए विज्ञप्ति 30 जून को जारी की जाएगी, जिसमें योग्यता, उम्र, फीस व महत्वपूर्ण तिथि की जानकारी दी जाएगी।
SSC MTS Vacancy 2023 in Hindi: अधिसूचना को पीडीएफ रूप में
आयोग एसएससी एमटीएस 2023 अधिसूचना को पीडीएफ रूप में जारी करेगा। बता दें, टियर 1 परीक्षा 01 सितंबर, 2023 से आयोजित की जा सकती है। जो उम्मीदवार मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा -2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, आधिकारिक नोटिस के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं, या यहां दिए गए स्टेप को फाॅलो करें।
SSC MTS 2023 Notification: How to check
- सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर देखें और Important Notice-Multi-Tasking (Non-Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जो पीडीएफ रूप में होगी, यही आधिकारिक जानकारी आई है।
इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नोटिस - Important Notice-Multi-Tasking (Non-Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2023
एसएससी एमटीएस अधिसूचना में, उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या, परीक्षा और पंजीकरण तिथियां, पात्रता मानदंड आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इसे ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 के अनुसार, एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जून से शुरू होनी थी। अब, अधिसूचना जारी होने के बाद प्रक्रिया 30 जून को या उसके बाद शुरू होगी।
SSC MTS 2023 : कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होंगे।
SSC MTS 2023 : एसएससी एमटीएस परीक्षा कब होगी?
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 का आयोजन देश भर में 01 से 29 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। यह परीक्षा दो सत्रों में ऑनलाइन होगी।
SSC MTS 2023 : रजिस्ट्रेशन की तिथि क्या है?
एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा के लिए 30 जून को आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा, एक अंदाजे से आवेदन भरने के लिए उम्मीदवारों को 30 दिन का समय दिया जा सकता है।
