एजुकेशन

SSC MTS Result 2024: एमएससी एमटीएस भर्ती का रिजल्ट यहां करें चेक, 9583 पदों पर भर्तियां

SSC MTS and Havaldar Result 2024: एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी MTS भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से एमटीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट के साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।

Image

एसएससी एमटीएस का रिजल्ट

Photo : iStock

SSC MTS and Havaldar Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से एमटीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट के साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी MTS भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 अगस्त 2024 तक का समय मिला था। इस परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक हुआ था। इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

SSC MTS Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर SSC MTS and Havaldar Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Check Result 2024 के लिकं पर क्लिक करना होगा।
  • अब के ऑप्शन पर जाएं।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC MTS 2024: वैकेंसी डिटेल्स

एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 9583 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 6144 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा हवलदार के 3439 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में हवलदार पद के लिए लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। SSC की तरफ से फिजिकल टेस्ट के लिए कुछ अहर्ताएं निर्धारित की गई हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article