एजुकेशन

SSC MTS Admit Card Out: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

SSC MTS Admit Card जारी हो चुके हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के अंतिम समय पर होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। कर्मचारी चयन बोर्ड SSC MTS परीक्षा 2026 परीक्षा 4 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित करवा रहा है।

Image

SSC MTS Admit Card OUT

SSC MTS Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2026 (SSC MTS Admit Card 2026) के लिए आयोग ने SSC MTS परीक्षा का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। परीक्षार्थी वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये परीक्षा 19 फरवरी 2026 से आयोजित की जा रही है। एसएससी ने 11 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के अंतिम समय पर होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। कर्मचारी चयन बोर्ड SSC MTS परीक्षा 2026 परीक्षा 4 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित करवा रहा है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डॉक्यूमेंट्स को सेव करके रख लें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इन स्टेप्स को फॉलो कर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने क्षेत्रीय पोर्टल पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Admit Card टैब पर क्लिक करें।
  • SSC MTS & Havaldar Exam 2026 Admit Card वाले लिंक को चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई पड़ेगा। इसे डाउनलोड कर लें और एग्जाम सेंटर के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
SSC MTS सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक आज उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक्टिवेट कर दिया गया है, जिन्होंने नॉर्दर्न रीजन, केरल कर्नाटक रीजन, सदर्न रीजन, सेंट्रल रीजन, वेस्टर्न रीजन, ईस्टर्न रीजन, नॉर्थ वेस्टर्न रीजन, नॉर्थ ईस्टर्न रीजन और मध्य प्रदेश रीजन सहित सभी नौ कमीशन क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अप्लाई किया है। उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC MTS एडमिट कार्ड 2025-26: सिलेक्शन प्रोसेस

मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा के सिलेक्शन प्रोसेस के अनुसार उम्मीदवारों को कई राउंड से गुजरना होगा, जिनमें शामिल हैं-

  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE): सेशन-I और सेशन-II।
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)/फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST): ध्यान दें कि यह राउंड सिर्फ हवलदार के पद के लिए है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article