एजुकेशन

SSC JHT Notification 2023: जारी हुआ जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर एग्जाम नोटिफिकेशन, ssc.nic.in पर आज से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

SSC JHT Notification 2023, Sarkari Naukri 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आज से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

SSC JHT Notification 2023

Photo : iStock

SSC JHT Notification 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर (JHT) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आज यानी 22 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर निर्धारित की गई है।

SSC JHT Notification 2023: कितना मिलेगा वेतन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 307 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों पर 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने की सैलरी मिलेगी।

SSC JHT Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है।

SSC JHT Exam 2023: कब व कैसे होगी परीक्षा

जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा अक्टूबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा के पहले पेपर में हिंदी और इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर में ट्रांस्लेशन और निबंध से 200 अंकों के सवाल होंगे। पेपर 1 में गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

SSC JHT Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 अगस्त से 12 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article