SSC JHT Final Marks 2023, SSC JHT Paper 1 & 2 Final Marks 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर एग्जाम के फाइनल मार्क्स (SSC JHT Final Marks 2023) आज यानी 6 जून को जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके मार्क्स (SSC JHT Paper 1 & 2 Final Marks 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जेएचटी मार्क्स 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JHT Final Marks 2023: कब हुई थी परीक्षा
एसएससी जेएचटी पेपर 1 का आयोजन 16 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, पेपर 2 की परीक्षा 31 दिसंबर को हुई थी। जबकि, इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 1 मार्च को जारी किया गया। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 296 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। जिसमें, सामान्य वर्ग के 150, ओबीसी के 69, ईडब्ल्यूएस के 25, एससी के 38 और एसटी के 14 पद शामिल थे। अब सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर फाइनल मार्क्स भी चेक कर सकते हैं।
How to download SSC JHT Final Marks 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेएचटी फाइनल मार्क्स लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
SSC JHT Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन
सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों पर 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
