SSC Head Constable Result 2022 for Delhi Police AWO / TPO: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में हेड कांस्टेबल AWO / TPO के लिए परिणाम को जारी कर दिया है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल, सहायक वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) आयोजित की थी।
एसएससी वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच करें। इसके लिए स्टेप्स, विवरण और नोटिफिकेशन के लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट लिंक- SSC Head Constable AWO / TPO in Delhi Police Exam 2022 Result
एसएससी परिणाम नोटिफिकेशन 2022 के अनुसार, कुल 9510 उम्मीदवारों ने पुरुष वर्ग में परीक्षा पास की है और महिला वर्ग में 5204 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। मार्क्स नॉर्मलाइजेशन के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है।
SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2022: कैसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC दिल्ली पुलिस AWO / TPO रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ को चेक करें।
- अपना रोल नंबर और नाम को चेक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
