एजुकेशन

SSC GD Constable Admit Card 2023: जारी हुआ जीडी कांस्टेबल PET व PST एडमिट कार्ड, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 31, 2023, 05:00 PM IST

SSC GD Constable Admit Card 2023, SSC GD Constable PET PST Admit Card 2023: सीआरपीएफ की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का एडमिट कार्ड आज rect.crpf.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC GD PET PST Admit Card 2023

SSC GD Constable Admit Card 2023, SSC GD Constable PET PST Admit Card 2023 on rect.crpf.gov.in: एसएससी जीडी एडमिट कार्ड का इंतजार कर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का एडमिट कार्ड आज यानी 31 मई को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in से जीडी कांस्टेबल पीईटी पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनोलड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Admit Card 2023: कब होगा फिजिकल टेस्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया। जिसमें सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। इसका आयोजन 1 जून से 6 जून तक किया जाएगा।

SSC GD Constable PET PST 2023: जारी हुआ एडमिट कार्ड

आयोग ने आज जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचना पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download SSC GD Constable PET PST Admit Card 2023

  • सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम के जरिए 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 27 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article