एजुकेशन

SSC GD Answer Key 2025: जारी हुई एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC GD Answer Key 2025 Link Download: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी

SSC GD Answer Key 2025 Link Download: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे लगातारी इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे कि ssc gd answer key 2025 kab tak aayegi? आखिरकार आयोग ने आज (SSC GD Answer Key 2025 Date) 4 मार्च की रात आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC GD Answer Key 2025 Release कर दिया गया।

बता दें, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD Answer Key 2025 के साथ साथ रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र (Response Sheet and Question Paper) भी जारी कर दिया है।

ये आंसर की Central Armed Police Forces (CAPFs) और SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles और Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination - 2025 लिए जारी की गई है।

SSC GD Answer Key 2025: नोटिस कैसे देखेंं

उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 आंसर की नोटिस चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ssc.gov.in

चरण 2: होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें और इस टेक्स्ट पर क्लिक करें Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination - 2025: Uploading of Candidates’ Response Sheet(s) along with Tentative Answer Keys.

चरण 3: नया पेज खुलेगा, जिसे आप पढ़ लीजिए।

उम्मीदवार यदि चाहें तो ऑनलाइन मोड में आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आयोग समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों का मूल्यांकन करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article