एजुकेशन

SSC GD Constable Answer Key 2024: इस तारीख के बाद जारी होगी एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की, जानें कब आएगा रिजल्ट

SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 20 फरवरी से 12 मार्च तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ssc.gov.in पर जारी की जाएगी।

Image

SSC GD Constable Answer Key 2024

SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC GD Constable Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 12 मार्च तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। हालांकि, कुछ केंद्रों पर तकनीकी समस्या के चलते 16185 अभ्यर्थियों के लिए 30 मार्च को दोबरा परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे में अब इस परीक्षा के बाद ही प्रोविजनल आंसर-की जारी किए जाने की संभावना है।

SSC GD Constable Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। इस पर विचार के बाद ही फिर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC GD Constable Answer Key 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2024: कितनी मिलेगी सैलरी

एसएसस जीडी कांस्टेबल एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से जीडी कांस्टेबल के कुल 26146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article