SSC GD Constable Admit Card 2023: Staff Selection Commission (SSC) GD Constable Admit Card 2022 जारी हो गया है, इसी के साथ उन लोगों का इंतजार खत्म हो गया जिन्होंने जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। बता दें, इस भर्ती अभियान के माध्यम से 45000 पदों को भरा जाएगा।
कब होगी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 10 जनवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र के साथ अपना प्रवेश पत्र लेकर आएं। एसएससी समय समय पर इस बात को लेकर भी आगाह करता है कि एक्टिव लिंक का उपयोग जल्द से जल्द कर लें, क्योंकि आखिरी समय तक इंतजार करने से टेक्निकल या किसी अन्य तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ें।

जारी हुए एसएससी जीडी कांस्टेबल के एडमिट कार्ड 2023
How to Download SSC GD Constable Admit Card 2023
- एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार sscmpr.org पर जाएं।
- यहां होमपेज पर सूचना पट्ट या Notice Board नाम के बॉक्स में देखें आपको सबसे पहला लिंक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिखाएगा।
- इस पर क्लिक करें नया पेज खुलेगा, यहां आपको क्रेडिंशियल डालना होगा
- क्रेडिंशियल में आपको रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी में से कोई एक व साथ में डीओबी की जानकारी देनी होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप इस डायरेक्ट लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं - Direct Link for SSC GD Constable Hall Ticket 2023
बता दें, अभी केवल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ रीजन वालों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को एक्टिव किया गया है। बाकी रीजन के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाना अभी बाकी है।
