SSC GD Constable Admit Card 2024 Download: एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (SSC GD Constable Admit Card) सूचना है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 7 फरवरी को जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (SSC GD Constable Admit Card 2024 Link) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसएससी की रीजनल वेबसाइट sscnwr.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और असम राइफल्स में जीडी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
SSC GD Constable Exam Date 2024
बता दें एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 1 मार्च, 5, 6, 7, 11 और 12 मार्च को है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जीडी कांस्टेबल के कुल 26 हजार से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती करेगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।SSC GD Constable Admit Card 2024 Download
- सबसे पहले sscnwr.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC GD Constable Admit Card: एडमिट कार्ड पर ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- अभ्यर्थी की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
