SSC GD Constable Admit Card 2022: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC GD Constable Exam 2022: इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड
आयोग की ओर से जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 15 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। आमतौर पर परीक्षा के 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। ऐसे में एडमिट कार्ड 30 दिसंबर को जारी होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हाल ही में आयोग ने एप्लीकेशन स्टेटस लिंक भी एक्टिवेट किया था। इस लिंक से अभ्यर्थी यह चेक कर सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं।
SSC GD Constable Exam 2022: कितना मिलेगा वेतन
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन सीबीटी, पीईटी, पीएसटी और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SSC GD Constable Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबासइट पर जाएं।
- फिर जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Exam 2022: ध्यान रखें यह बात
एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में जाने कि अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।
