एजुकेशन

SSC GD Constable Admit 2022-23: जारी हुए SSC GD कांस्टेबल एडमिट कार्ड, MPR, NWR, NER, CR और WR रीजन के उम्मीदवार यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 06:53 PM IST

SSC GD Constable Admit 2022-23: कर्मचारी चयन आयोग ने 03 जनवरी 2023 तक एमपीआर, एनडब्ल्यूआर, एनईआर, सीआर और डब्ल्यूआर क्षेत्र के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC GD Admit Card 2023

Photo : iStock

SSC GD Constable Admit Card 2022: Staff Selection Commission (SSC) General Duty (GD) Constable vacancies के लिए कुछ रीजन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने 03 जनवरी 2023 तक एमपीआर, एनडब्ल्यूआर, एनईआर, सीआर और डब्ल्यूआर क्षेत्र के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

45,284 पदों को जाएगा भरा

बता दें, कर्मचारी चयन आयोग अक्सर जनरल ड्यूटी कांस्टेबलों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करता है, यही वजह है लोगों का ध्यान इस नौकरी की ओर रहता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन जल्द (10 Jan) ही किया जाएगा, इस भर्ती के माध्यम से कुल 45,284 पदों को भरा जाएगा।

बढ़ाई गई रिक्तियां

एसएससी द्वारा बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एआर में राइफलमैन और एनसीबी में सिपाही (जनरल ड्यूटी) की बढ़ी हुई रिक्तियों की घोषणा की गई है। एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रवेश पत्र क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए गए हैं जबकि एसएससी की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in है। अपडेट देखने के लिए रीजन वाइज साइट पर जाएं।

एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • आपके डिवाइस की स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • यहां आपको "उपयोगकर्ता आईडी" और "पासवर्ड" के साथ लॉगिन करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

MPR, NWR, NER, CR और WR रीजन के लिए SSC GD कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एसएससी जीडी अधिसूचना के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 को 10 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 तक निर्धारित किया गया है।

एसएससी जीडी परीक्षा पीईटी व पीएसटी परीक्षा का शिड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है, लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहेंं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article