SSC GD Constable 2024 Admit Card Download: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जा सकता है। एक बार जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से हॉल टिकट की जांच और डाउनलोड (SSC GD Constable 2024 Hall Ticket Download) कर सकते हैं। हालांकि इस पेज पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 भर्ती परीक्षा तिथि - आयोग केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा 2024 में राइफलमैन (जीडी) के लिए भर्ती परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी से 1, 5, 6, 7, 11 और 12 मार्च को आयोजित करेगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के जरिये कितने पदों पर होगी नियुक्ति
चयन आयोग का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल (जीडी) के लिए कुल 26146 रिक्तियों को भरना है।
कैसे डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 हॉल टिकट
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर जीडी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगाए अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
- आपका एसएससी कांस्टेबल कॉल लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
निगेटिव मार्किंग
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ध्यान दें, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
