SSC Delhi Police Constable Exam 2023, SSC MTS Exam 2023 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस (SSC Delhi Police Exam 2023) और एमटीएस परीक्षा (SSC MTS Exam 2023) की तारीख घोषित कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इस नोटिस का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Delhi Police Constable Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा
एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर, 16 नवंबर, 20 नवंबर से 23 नवंबर, 28 नवंबर से 1 नंवबर, 4 नंवबर और 5 नवंबर को किया जाएगा।
SSC MTS Exam Date 2023: एमटीएस एग्जाम की डेट
आयोग की ओर से एसटीएस परीक्षा 6 फरवरी से 8 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 15 फरवरी, 16 फरवरी और 19 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा।
How to SSC Exam Notice 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर Important Notice :- Schedule of Examinations लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Exam 2023: ऐसे होगी एमटीएस परीक्षा
एसएससी एमटीएस परीक्षा में 100 अंको के 100 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। एसएससी परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारकि वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
