SSC Delhi Police PE/MT Exam Postponed: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC Delhi Police PE/MT Exam Date) खबर है। दिल्ली पुलिस ने फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE/MT) खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा अब आज यानी 22 अगस्त से आयोजित नहीं की जाएगी। अब यह परीक्षा 10 सितंबर को निर्धारित है।
SSC Delhi Police PE/MT Exam New Date
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस परीक्षा-2025 में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद के लिए निर्धारित शारीरिक सहनशक्ति एवं मापन परीक्षा (PE&MT), जो 22 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली थी, स्थगित कर दी गई है और अब इसे 10 सितंबर 2026 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या BA के बाद MBA कर सकते हैं, जानें जॉब्स के क्या हैं स्कोप
SSC Delhi Police PE/MT Admit Card: पुराना एडमिट कार्ड होग वैलिड
बत दें जारी सूचना के मुताबिक 22 अगस्त 2026 को जारी किया गया वही एडमिट कार्ड/प्रवेश प्रमाणपत्र अब 10 सितंबर 2026 तक मान्य रहेगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दिए गए उसी स्थान और रिपोर्टिंग समय पर परीक्षा के लिए पहुंचें। अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड/निर्देशों में बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सामान साथ लेकर आएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस हफ्ते की टॉप जॉब्स: शिक्षक के 32,388, सफाई कर्मचारी के 24,752 और रेलवे में 3,205 पदों पर भर्ती
किसी शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव
आगे के अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। PE और MT का बाकी कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा। किसी भी अन्य बदलाव की सूचना दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
