SSC Delhi Police Constable Vacancy 2023 PDF: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्ती शुरू हो गई है, इसके लिए आज 1 सितंबर को डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इसके साथ ही आवेदन के लिए विंडो को भी खोल दिया गया है। इन पदों पर पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जा रही है। एसएससी कैलेंडर के अनुसार, 1 सितंबर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों के लिए ssc.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
Delhi Police Constable Exam Date - कब होगी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023
एसएससी पहले ही इस बात की जानकारी दे चुका है दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए परीक्षाएं 14 नवंबर, 16 नवंबर, 20 नवंबर, 21, 22, 23, 28, 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 4 व 5 दिसंबर 2023 को आयोजित होगी।
Delhi Police Constable Exam 2023: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
- यहां Latest News नाम के कॉलम में देखें आपको SSC Delhi Police Constable Vacancy 2023 Notification pdf
- नाम से लिंक मिलेगा।
- अब पहले पंजीकरण करें, फिर फॉर्म को भरें।
- इसका प्रिंटआउट ले लें।
Delhi Police Constable Exam 2023 Imp Date: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2023 तक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Exam Eligibility - दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता?
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
- आयु सीमा - 18 से 25 वर्ष।
- शारीरिक परीक्षण - पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 170 सेमी और सीना - 81 सेमी, फुलाकर - 85 सेमी
- महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 157 सेमी
- इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीट लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद
- जबकि महिला उम्मीदवार को 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद
कैसे आयोजित होंगी परीक्षाएं?
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एक जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस साल अप्रैल में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के खाली पड़े पदों की जानकारी दी थी।
