एजुकेशन

SSC CPO SI Exam 2024: दो घंटे में 200 सवाल, जानें किस पैटर्न पर होगी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, देखें एग्जाम शेड्यूल

SSC Delhi Police SI Exam Pattern in Hindi: एसएससी की तरफ से हर साल सीपीओ एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल SSC CPO SI Exam जल्द ही शुरू होने वाला है। इस वैकेंसी के अनुसार दिल्ली पुलिस तथा CAPFs में कुल 4187 सब-इंस्पेक्टर की भर्ती की जानी है। इन CAPFs में BSF, CISF, CRPF, ITBP और SSB शामिल हैं।

Image

SSC CPO SI Exam Pattern

Photo : iStock

SSC Delhi Police SI Exam Pattern in Hindi: दिल्ली पुलिस समेत कई सेंट्रल पुलिस फोर्स में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से होता है। एसएससी की तरफ से हर साल सीपीओ एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल SSC CPO SI Exam जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो कमर कस लें। एग्जाम में शामिल होने से पहले एग्जाम पैटर्न और शेड्यूल यहां देख सकते हैं।

SSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीपीओ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए नीचे एग्जाम पैटर्न देख सकते हैं।

SSC CPO SI Exam Pattern in Hindi

  • सेंट्रल पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में दो पेपर होते हैं।
  • पहला पेपर 2 घंटे का होगा।
  • पहले पेपर में कुल 200 सवाल पूछे जाएंगे।
  • पहले पेपर में हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है।
  • पूरी परीक्षा 200 अंकों के लिए होगी।
  • इसमें जरनल इंटेलिजेंस, जनरल नॉलेज, क्यूए और इंग्लिश से सवाल पूछे जाएंगे।
  • इस परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल होंगे।
  • परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रखी गई है।
  • हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल्स

इस वैकेंसी के अनुसार दिल्ली पुलिस तथा CAPFs में कुल 4187 सब-इंस्पेक्टर की भर्ती की जानी है। इन CAPFs में BSF, CISF, CRPF, ITBP और SSB शामिल हैं। पुलिस फोर्स के अनुसार पदों की संख्या आगे देख सकते हैं-

  • दिल्ली पुलिस (DP) - 186 पद
  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) - 892 पद
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) - 1597 पद
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) - 1172 पद
  • भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) - 278 पद
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB) - 4001 पद

SSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जून 2024 से 29 जून 2024 तक होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए और आयु 1 अगस्त 2024 को 20 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जानी है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article