एजुकेशन

SSC CPO SI Answer Key: एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर यहां करें चेक, जानें कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

SSC CPO SI Answer Key 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीपीओ एसआई भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। आंसर की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आंसर की चेक करने के लिए SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।

Image

SSC CPO SI आंसर की चेक करें

Photo : iStock

SSC CPO SI Answer Key 2024: सेंट्रल पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीपीओ एसआई भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। ऐसे में परीक्षार्थी आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा। आंसर की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए पेपर 1 की परीक्षा 27 जून से 29 जून 2024 तक आयोजित की गई। अब परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। आंसर की नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।

SSC CPO SI Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Latest notices पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC CPO SI 2024 Download Answer Key के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Check Answer Key पर जाएं।
  • अब अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC CPO SI Answer Key 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC CPO SI Result कब आएगा?

आंसर की के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी सीपीओ की आंसर की 5 जुलाई से 8 जुलाई 2024 तक चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के साथ-साथ इसपर ऑब्जेक्शन फाइल कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन होने के बाद एग्जाम एक्सपर्ट द्वारा इन्हें सॉल्व किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article