एजुकेशन

SSC CPO Notification 2026: दिल्ली पुलिस, CAPF SI भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 30 सितंबर तक आवेदन का मौका

SSC CPO Notification 2026 released: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती नोटिफिकेशन (SSC CPO 2026 Notification) जारी कर दिया है।

Image

दिल्ली पुलिस, CAPF SI भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

SSC CPO Notification 2026 released: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती नोटिफिकेशन (SSC CPO 2026 Notification) जारी कर दिया है। एसएससी सीपीओ भर्ती में आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है उन्हें फॉर्म भरने से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकेंगे।

दिल्ली पुलिस एसआई पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। जानकारी के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर रात 11 बजे तक चलेगी। 01 अक्टूबर तक अभ्यर्थी फीस जमा कर सकेंगे। 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच करेक्शन विंडो खोली जाएगी। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

उम्र सीमा का प्रावधान

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

शारीरिक मापदंड

एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 में भाग लेने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और सीना 80-85 सेमी होना चाहिए। एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना 77-82 निर्धारित है। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी और एसटी वर्ग से आने वाली उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 154 सेमी होना अनिवार्य है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article